गूगल कर सकती है 'डिस्कवर' फीचर लांच
Shortpedia
Content Team
गूगल स्नैपचेट के 'डिस्वकर' फीचर का प्रतिद्वंद्वी लांच करने जा रही है। गूगल एक ऐसी तकनीक विकसित कर रही है जो समाचार प्रकाशकों को स्नैपचैट के 'डिस्कवर' की तरह की नई समाचार सेवा बनाने की अनुमति देगी। यह स्लाइड्स का मिनी-मैगजीन होगा, जिसे यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर एक-एक कर के स्वाइप कर सकेंगे। गूगल ने साल 2016 में स्नैप इंक को 30 अरब डॉलर में खरीदने का आधिकारिक रूप से ऑफर दिया था। कंपनी ने इसे बेचने में रुचि नहीं दिखाई।